Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
महाअभियान-2026 का शुभारंभ, प्रशिक्षण पर जोर
कुरुक्षेत्र (परमिंदर सिंह) भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के अंतर्गत कुरुक्षेत्र जिले का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 16 व 17 मई को आदिबद्री में आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सर्वप्रथम सरस्वती उद्गम स्थल श्री आदिबद्री नारायण मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की तरक्की की कामना की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसके उपरांत प्रशिक्षण का शुभारम्भ किया। उन्होंने इस मौके पर हरियाणा के विकास कार्यों की प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले साढ़े 11 वर्षों में प्रदेश के सर्वांगीण विकास और हर वर्ग के हितों की सुरक्षा के लिए अनेक कदम उठाए हैं। पिछले विधानसभा चुनावों के संकल्प-पत्र के 217 में से 61 वादों को पूरा कर लिया है तथा 120 वादों पर काम प्रगति पर है। बहनों-बेटियों को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत 2100 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। अब तक 9 लाख 76 हजार बहन-बेटियों को 1 हजार 415 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। गरीब महिलाओं को अपनी रसोई चलाने के लिए हर महीने केवल 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के लगभग 14 लाख 38 हजार पात्र बहनों के बैंक खातों में कुल 243 करोड़ रुपये की राशि डाली जा चुकी है। इस पंडित दिनदयाल उपाध्याय महाभियान में दूसरे सत्र रोज़ी मालिक जी ने लिया उन्होंने अपने विषय में कार्यकर्ता का विकास कसे होता है उन्होंने बताया भाजपा एक परिवार की तरह काम करता है और कसे कार्यकर्ता को आगे बढ़ कर अपने काम को करके आगे बढ़ना है तीसरे सत्र में मुकेश गोड़ ने अपना विषय इतिहास पर बात की उन्होंने बताया की भाजपा का गठन कब हुआ कसे 2 सीटो पर भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है भाजपा का जो नारा है सबका साथ सबका विकास जो मोदी जी का नारा है और भी महत्वपूर्ण विषय रखे चोथे सत्र में रवीन्द्र भाटीया जी ने अपना विषय विचार परिवार में बारे में रखा उन्होंने बताया की संघ परिवार को सभी कड़ियो के बारे में बताया उन्होंने कहा की संघ कसे सभी वर्गों के लिए समाज के लिए काम कर रहा है संघ का 100 वर्ष की भी चल रहा है सभी को उसके बारे में विस्तार से बताया इस अवसर पर कुरुक्षेत्र के भाजपा जिला अध्यक्ष तेजिन्द्र सिंह गोल्डी, पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा, पूर्व मंत्री कंवर पाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बंतो कटारिया, पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद, सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के वाइस चेयरमैन धूमन सिंह किरमिच, कुरुक्षेत्र भाजपा जिला प्रभारी दीपक शर्मा, पशुधन विकास बोर्ड चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, चेयरमैन धर्मवीर डागर, वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष कलसाना, जय भगवान शर्मा,जिला परिषद चेयरमैन कवलजीत कौर, प्रदेश सचिव राहुल राणा, कुरूक्षेत्र जिला मीडिया प्रभारी ललित माटा , जिला उपाध्यक्ष अनु मलयान, देवी दयाल शर्मा, परमजीत कश्यप, रेणु खुग्गर, देश राज शर्मा, आई टी प्रमुख दीपक शर्मा, सोमपाल राणा,मुकेश गौड़, रविन्द्र भाटीया, पवन सैनी, रेखा वाल्मिकी, रविन्द्र सांगवान, महामंत्री अर्जुन त्यागी व रमेश सैनी, मास्टर सतपाल, अनु मलयान, दीपक शर्मा, देवीदयाल शर्मा सहित अन्य सभी मार्केट कमेटी चेयरमैन , मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री सभी सम्मानित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे