Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
संगरूर में बस दुर्घटना, राहत-बचाव कार्य जारी
संगरूर: संगरूर जिले के घग्गा इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जम्मू से राजस्थान जा रही एक तेज रफ्तार निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गई। इस हादसे में एक यात्री की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, यह बस जम्मू से राजस्थान के सीकर जा रही थी। जब बस घग्गा क्षेत्र में पहुंची, तो चालक अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार बस सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई, जिससे खंभा टूट गया और बस बीच सड़क पर ही पलट गई। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। कई यात्री सीटों के नीचे फंस गए और खिड़कियों के शीशे टूटने से घायल हो गए।पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। शुरुआती जांच में हादसे की वजह चालक का संतुलन खोना माना जा रहा है, हालांकि पुलिस तकनीकी खराबी के एंगल से भी जांच कर रही है।