Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
हिसार में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर शिकंजा
हिसार: हिसार में सीएम फ्लाइंग स्क्वॉड ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने जांच के दौरान चार वाहनों के चालान काटे, जबकि दो ओवरलोड वाहनों को जब्त कर लिया गया। अधिकारियों के अनुसार, ये वाहन निर्धारित भार सीमा से अधिक लोड लेकर चल रहे थे, जो सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन है। अधिकारियों ने बताया कि ओवरलोडिंग से सड़क हादसों का खतरा बढ़ता है और सड़कों को भी नुकसान पहुंचता है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस तरह की सख्त कार्रवाई की जा रही है। सूचना के आधार पर सीएम फ्लाइंग ने शनिवार को अलसुबह हिसार क्षेत्र में कई मुख्य रोड़ों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया।सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना ने बताया कि जांच के दौरान टीम ने वाहनों के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, प्रदूषण कार्ड, टैक्स भुगतान की रसीद तथा वाहन में लोड किए गए माल की चौड़ाई व वजन तक की गहनता से जांच की। नियमों का उल्लंघन करने वाले चार वाहनों के मौके पर ही चालान किए गए और दो लाख 86 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जिन वाहन मालिकों ने मौके पर ऑनलाइन चालान राशि जमा करवा दी, उन्हें आगे जाने की अनुमति दी गई जबकि चालान की राशि जमा न कराने वाले दो वाहनों को जब्त (इंपाउंड) कर लिया गया।