Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
कोटा मंडल में रविवार सुबह बड़ा रेल हादसा टल गया, जब Trivandrum–Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express 12431 के दो कोचों में अचानक आग लग गई। यह घटना मध्य प्रदेश के लूणी रीछा–विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच करीब 5:15 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, आग सबसे पहले कोच नंबर B-1 में लगी और कुछ ही समय में पीछे जुड़े सेकेंड लगेज कम गार्ड वैन तक फैल गई। ट्रेन में उस समय करीब 68 यात्री सवार थे। चालक दल ने तुरंत ट्रेन रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला, और लगभग 15 मिनट में पूरा कोच खाली करा लिया गया। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने की सूचना गार्ड ने सबसे पहले लोको पायलट को दी थी, जिसके बाद इमरजेंसी में ट्रेन को रोका गया। राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंची और कुछ ही घंटों में आग पर काबू पा लिया गया। हादसे के बाद ट्रेन का विद्युत कनेक्शन काट दिया गया और प्रभावित कोचों को अलग किया गया। दिल्ली–मुंबई रेल मार्ग पर ट्रैफिक को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा, जिससे कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, हालांकि कुछ यात्रियों का सामान जल गया है। ट्रेन को बाद में आगे रवाना किया गया और कोटा स्टेशन पर अतिरिक्त कोच जोड़कर प्रभावित यात्रियों को स्थानांतरित करने की योजना बनाई गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है। अधिकारियों के अनुसार, इस घटना के कारण लगभग 5 से 6 ट्रेनों के शेड्यूल पर असर पड़ा है। यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।