Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
कांग्रेस नेता के आवास पर हमले से सियासी माहौल गरमाया
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी डेलिगेट धर्मपाल गुप्ता ने जारी एक ब्यान में कहा की हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह के आवास पर हथियारबंद बदमाशों द्वारा किए गए हमले की कड़ी शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इस घटना को प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था का बड़ा उदाहरण बताते हुए सरकार पर निशाना साधा। धर्मपाल गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। जब कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टी के प्रमुख नेताओं के घर भी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद गंभीर है और इससे प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है। उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि अगर राजनीतिक नेताओं पर इस प्रकार के हमले हो रहे हैं, तो आम नागरिक किस प्रकार खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और सख्त से सख्त सजा दी जाए " साथ ही प्रदेश अध्यक्ष श्री राव नरेंद्र की सुरक्षा बढा कर पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाये ताकि भविष्य में किसी अनहोनी से बचा जा सके " धर्मपाल गुप्ता ने आगे कहा कि प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने में सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही कानून व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगी।