Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
कपिल काबडी ने किया प्रदेशस्तरीय प्रदर्शन का ऐलान
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया में धांधली, योग्य होते हुए भी अयोग्य घोषित किए जाने और ग्रुप बी की नौकरियों में 90 प्रतिशत हरियाणा प्रदेश से बाहर के भाजपा शासित प्रदेशों के लोगों की भर्ती की जाने और हरियाणा के योग्य युवाओं की घोर अनदेखी किए जाने पर इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी 18 मई को सुबह 11 बजे, सेक्टर 4, पंचकूला स्थित हरियाणा लोक सेवा आयोग के कार्यालय के सामने एक बड़ा प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन करेगी। बाहर के लोगों को तरजीह देने से हरियाणा के युवा नौकरी से वंचित हो गए हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो सरकारी नौकरियों में सिर्फ बाहर के लोग ही नजर आएंगे और हरियाणा का युवा बेरोजगार। यह प्रदर्शन इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला की अगुवाई में किया जाएगा।इस प्रदर्शन में इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आदेश अनुसार सभी इनेलो कार्यकर्ता, राज्य कार्यकारिणी के सदस्य, जिला और हल्का प्रधान, प्रकोष्ठों के राज्य अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष समेत भारी संख्या में लोग भाग लेंगे।