Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिला बढ़ावा, चहल ने किया पौधारोपण
नई दिल्ली: राजधानी में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नई दिल्ली नगर पालिक परिषद (एनडीएमसी) के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान जोर बाग क्षेत्र को ‘अनुपम कॉलोनी’ का दर्जा भी प्रदान किया गया, जिससे इलाके के विकास और रखरखाव को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। उन्होंने यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सम्मान एनडीएमसी द्वारा उन कॉलोनियों को दिया जाता है जो 100 फीसद कचरा पृथक्करण, परिसर में ही कचरा प्रसंस्करण, मशीनीकृत सफाई, आरआरआर केंद्र और 'नेकी की दीवार' जैसे उपायों के साथ शून्य-अपशिष्ट मॉडल को लागू करती हैं। Also Read - बंद घर से आभूषण समेत अन्य सामग्रियों की चोरी कुलजीत सिंह चहल कहा कि हमने 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम के तहत पार्क में एक पौधा लगाया। हमें खुशी और गर्व है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर हम हर रविवार को पेड़ लगाते हैं। आज हमने जोर बाग में ऐसा किया और इसे 'अनुपम कॉलोनी' प्रमाणपत्र भी प्रदान किया। कुलजीत सिंह चहल ने ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के बारे में कहा कि जब अन्य देशों में कीमतें कई गुना बढ़ गईं, तो प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की मजबूती के कारण भारत में कीमतें नहीं बढ़ीं।