Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
"55 साइकिल और चोरी में इस्तेमाल की गई महिंद्रा बोलेरो पिकअप बरामद"
लुधियाना (नवीन गोगना) : पुलीस कमिश्नर लुधियाना स्वपन शर्मा के दिशा-निर्देशों के तहत समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत थाना कूम कलां लुधियाना की अगुवाई में एस.आई. सुरजीत सिंह इंचार्ज चौकी कटानी कलां सहित पुलिस टीम ने लुधियाना शहर और गांवों में चोरी करने वाले गिरोह के 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। जिसके तहित मनमोहित सिंह पुत्र जगमोहन सिंह निवासी पाम इंक्लेव, गांव संगोवाल, लुधियाना ने पुलिस को सूचना दी कि महिंद्रा बोलेरो पिकअप में सवार चार युवक उसकी फैक्ट्री के ट्रक में लोड 35 गत्ते के डिब्बे, जिनमें साइकिल पैक थीं, गांव भैणी साहिब से चोरी करके ले गए हैं। इस संबंध में थाना कूम कलां में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी तरुण कपूर उर्फ लक्की, हरविंदर सिंह उर्फ हनी, सुरजीत सिंह उर्फ ज्ञानी और शिवम उर्फ काला को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि उनके खिलाफ पहले भी चोरी, लूटपाट और नशा तस्करी से संबंधित कुल 41 मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। आरोपियों ने यह भी कबूल किया कि करीब 10 दिन पहले जिला मलेरकोटला से महिंद्रा बोलेरो पिकअप चोरी की थी, जिसका इस्तेमाल उन्होंने इस वारदात को अंजाम देने में किया। पुलिस ने आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है और उनसे आगे गहन पूछताछ की जा रही है।