Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
अवैध कब्जों पर गुरुग्राम पुलिस का अभियान तेज, ढांचे गिराए
Gurugram: पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी मुहिम चलाई। इस दौरान कई अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई उन स्थानों पर की गई जहां लंबे समय से अवैध कब्जे और अनधिकृत निर्माण की शिकायतें मिल रही थीं। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अवैध ढांचों को हटाया गया। पुलिस की ओर से अवैध कब्जा करने वाले अपराधी इंद्रजीत निवासी गांव बादशाहपुर को चिन्हित किया गया। आरोपी अवैध वसूली, एक्सप्लोसिव एक्ट सहित विभिन्न गंभीर अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। आरोपी के खिलाफ तीन केस दर्ज हैं। आरोपी की जांच में यह भी सामने आया कि अपराधी इंद्रजीत द्वारा लगभग 150 वर्ग गज जमीन पर अवैध निर्माण किया हुआ था। पुलिस की कड़ी निगरानी में अवैध संरचनाओं को हटाया गया। अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखी गई।