Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/18 मई। फरीदकोट में BCA छात्र ने एग्जाम से पहले सुसाइड कर लिया। वह किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रहा था। सोमवार सुबह जब उसने अपने परिजनों के कई फोन कॉल का जवाब नहीं दिया तो परिवार को चिंता हुई। इसके बाद परिजनों ने मकान मालिक से संपर्क किया और कमरे में जाकर देखने के लिए कहा। मकान मालिक जब कमरे के पास पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद उसने सूचना देकर थाना सिटी पुलिस को बुलाया। पुलिस ने कमरे का दरवाजा जुड़वाया। अंदर देखा गया तो छात्र की लाश फंदे से लटकी हुई थी। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया। दरवाजा अंदर से बंद मिला जानकारी के अनुसार, फाजिल्का के आदर्श नगर का रहने वाला 22 वर्षीय निपुण पिछले करीब 4 महीनों से कोटकपूरा के नए बस स्टैंड के पास एक गली में किराये के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह शहीद भगत सिंह सरकारी कॉलेज में बीसीए प्रथम वर्ष का छात्र था। सोमवार को उसका पेपर भी था। मकान मालिक जतिंदर सिंह के अनुसार, उसने रात में ही सुसाइड कर लिया था, लेकिन किसी इसका पता नहीं चला, सुबह निपुण के बड़े भाई का फोन आया। उन्होंने बताया कि निपुण लगातार कॉल करने के बावजूद फोन नहीं उठा रहा है। इसके बाद मकान मालिक उसके कमरे में पहुंचे, जहां दरवाजा अंदर से बंद मिला। ----