Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
भावाधस के स्थापना दिवस को लेकर तैयारियां तेज, 24 मई को आयोजन
लुधियाना: भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावाधस की एक बैठक भावाधस के मुख्य संचालक वीरेश विजय दानव की अगुवाई में स्थानीय के केंद्रीय कार्यालय स्थानीय नगर निगम ज़ोन-ए के पास हुई। इस बैठक में भावाधस के समूचे पदाधिकारियों द्वारा 24 मई को पंजाबी भवन में सुबह 11 बजे मनाए जा रहे भावाधस के 62वें स्थापना दिवस संबंधी प्रचार सामग्री को रिलीज़ किया। विजय दानव ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी भावाधस का स्थापना दिवस बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा क्योंकि 24 मई 1964 को भावाधस के धर्मगुरु ब्रह्मलीन प्रभु ऋषीनाथ रतनाकर जी द्वारा लुधियाना की धरती पर ही भावाधस की स्थापना की थी और तब से लेकर अब तक भावाधस वाल्मीकि समाज की प्रगति एवं तरक्की के लिए काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में वाल्मीकि क़ौम की दशा और दिशा पर चर्चा की जाएगी। इस मौके चौधरी यशपाल, संजय दिशावर, टोनी गहलोत, अश्वनी भील, धर्मवीर मचल, संजीव बेगड़ा, जतिंदर घाटवी, बनारसी राम, संजीव बिट्टू, सुरेश शेली, कनौज दानव, सनी बालू, राज कुमार, बिक्रम विक्की बिरला आदि उपस्थित थे