Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) पंजाब के साथ संयुक्त ऑपरेशन में अंतरराष्ट्रीय आतंकी-गैंगस्टर नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए इसके दो सदस्यों को तीन अवैध पिस्तौलों— जिनमें दो .30 बोर और एक .315 बोर पिस्तौल शामिल हैं— तथा 11 जिंदा कारतूसों सहित गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान अनुराज उर्फ गौरव मसीह और अंकुश के रूप में हुई है, जो दोनों फिल्लौर, जालंधर के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपी अंकुश एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले थाना गोराया में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। हथियार बरामद करने के अलावा, पुलिस टीमों ने आरोपियों का बजाज सीटी 100 मोटरसाइकिल (बिना रजिस्ट्रेशन नंबर) भी जब्त कर लिया है, जिसका इस्तेमाल वे आपराधिक गतिविधियों के लिए कर रहे थे। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी जर्मनी और दुबई, यूएई से संचालित विदेशी हैंडलरों के निर्देशों पर काम कर रहे थे और उन्हें हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों की टारगेट शूटिंग का जिम्मा सौंपा गया था। उन्होंने कहा कि आरोपियों की समय रहते गिरफ्तारी से संभावित आपराधिक गतिविधियों को सफलतापूर्वक टाल दिया गया है। डीजीपी ने कहा कि इस नेटवर्क के आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे जांच की जा रही है, ताकि इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान की जा सके। कार्रवाई संबंधी विवरण साझा करते हुए पुलिस कमिश्नर (सीपी) लुधियाना स्वप्न शर्मा ने कहा कि सीआईए स्टाफ और काउंटर इंटेलिजेंस लुधियाना की संयुक्त पुलिस पार्टी ने थाना लाडोवाल के अधिकार क्षेत्र में नाका लगाया था। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम को खुफिया सूचना मिली थी कि दो हथियारबंद व्यक्ति हार्डीज वर्ल्ड के पास खड़े हैं, जो किसी सनसनीखेज आपराधिक घटना को अंजाम देने की कोशिश में हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए रेड की और दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किए गए सदस्यों ने अपने कामकाज के बारे में खुलासे किए और बताया कि वे विदेश आधारित हैंडलरों द्वारा संचालित एक संगठित अंतरराष्ट्रीय आपराधिक सिंडिकेट के सक्रिय सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि विदेशी हैंडलरों ने अपने नेटवर्क के जरिए इन सदस्यों को हाई-ग्रेड हथियार सप्लाई करवाए और उन्हें हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों की टारगेट शूटिंग का काम सौंपा गया था। इस संबंध में लुधियाना के लाडोवाल पुलिस थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 25 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 111 के तहत एफआईआर नंबर 91 दिनांक 17-05-2026 दर्ज की गई है।