Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/19 मई। लुधियाना के हलवारा के पास स्थित गांव कलसियां की रहने वाली एक 19 वर्षीय छात्रा की ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर एक सड़क हादसे में मौत हो गई। कोमलप्रीत कौर नर्सिंग की पढ़ाई के साथ पार्टटाइम नौकरी कर रही थी। घटना के बाद से पंजाब में उनके परिवार में शोक है। उनके पिता अमरीक सिंह रिटायर्ड सूबेदार हैं। जानकारी के अनुसार कोमलप्रीत कौर शनिवार देर रात अपनी नाइट ड्यूटी खत्म करके पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान कैनिंगवेल इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कोमलप्रीत की मौके पर ही जान चली गई। कोमलप्रीत कौर को शनिवार रात करीब 11:30 बजे जॉन स्ट्रीट के पास, अल्बानी हाईवे पर बेंटले प्लाजा कार पार्किंग में एक नीली हुंडई i30 हैचबैक ने टक्कर मार दी थी। पुलिस ने बताया कि युवती को गंभीर चोटें आईं और उसे एम्बुलेंस से रॉयल पर्थ अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उसकी मौत हो गई। ----