Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
शिक्षा प्रणाली में सुधार, बैगलेस डे लागू करने की तैयारी
चंडीगढ़: Punjab में शिक्षा विभाग ने स्कूली शिक्षा को अधिक रोचक और तनावमुक्त बनाने के लिए बड़ा कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के लिए ‘बैगलेस डे’ लागू करने पर विचार किया जा रहा है। प्रस्ताव के अनुसार, सप्ताह में एक दिन छात्रों को बिना बैग के स्कूल आना होगा, जहां उन्हें व्यावहारिक ज्ञान, खेल-कूद, कला, संस्कृति और जीवन कौशल आधारित गतिविधियों में शामिल किया जाएगा इस पहल का उद्देश्य पारंपरिक रट्टा प्रणाली से हटकर छात्रों को अनुभव आधारित, गतिविधि-आधारित और कौशल विकास वाली शिक्षा से जोड़ना है। इन दिनों में छात्रों को किताबों के भारी बस्ते से राहत मिलेगी और वे कक्षा के बाहर व्यवहारिक गतिविधियों में भाग लेंगे। एससीईआरटी के अनुसार इन विशेष दिनों में छात्रों को भाषा आधारित गतिविधियां, नाटक, कविता पाठ, गणितीय खेल, विज्ञान प्रयोग, सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम और स्थानीय भ्रमण जैसी गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। इसका उद्देश्य छात्रों में रचनात्मकता, सामाजिक-भावनात्मक सीख और 21वीं सदी के कौशल विकसित करना है। शिक्षकों को इन दिनों के लिए विशेष गतिविधि योजना तैयार करनी होगी। स्कूलों में लैब, प्रोजेक्टर, खेल सामग्री और स्थानीय विशेषज्ञों की मदद से गतिविधियां कराई जाएंगी। विभाग ने विशेष जरूरत वाले बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।