Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंजाब में बिजली व्यवस्था में बड़ा बदलाव, केबल भूमिगत होंगी
चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब गांवों में बिजली की ओवरहेड तारों को हटाकर भूमिगत केबलिंग की जाएगी। भगवंत मान ने मंगलवार को अपने पैतृक गांव सतौज में बिजली तारों को भूमिगत करने (अंडरग्राउंड केबलिंग) परियोजना का शिलान्यास किया। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था को आधुनिक और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत सतौज गांव में 384 बिजली के खंभे हटाए जाएंगे और सड़कें खोदे बिना जमीन के अंदर केबल बिछाई जाएगी। इससे बिजली आपूर्ति अधिक स्थिर होगी और दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी। अधिकारियों के अनुसार, इस मॉडल को सफल रहने पर पूरे राज्य के गांवों में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और बिजली व्यवस्था को अधिक विश्वसनीय बनाना है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत 7 किलोमीटर हाई टेंशन (एच.टी.) लाइनें, 9.5 किलोमीटर लो टेंशन (एल.टी.) लाइनें और 800 उपभोक्ताओं के घरों को जोड़ने वाली 41 किलोमीटर सर्विस केबल जमीनदोज बिछाई जाएगी। सतौज के 66 के.वी. ग्रिड से गांव से जुड़े तीन 11 के.वी. फीडर और इससे जुड़े 28 ट्रांसफार्मरों की सारी हाई टेंशन लाइनें जमीन के अन्दर हो जाएंगी। इसके बाद 28 ट्रांसफार्मरों से मीटर बॉक्सों तक की सारी लो टेंशन लाइनें भी जमींदोज की जाएंगी। बिजली की ऊपरी तारों के खतरों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि बिजली के खंभों और ऊपरी तारों से पशुओं और लोगों खासकर बच्चों को करंट लगने का खतरा बना रहता है। ट्रैक्टर, कंबाइन और अन्य वाहनों के ऊपरी तारों से संपर्क में आने पर अक्सर हादसे होते हैं। गांवों को निर्विघ्न बिजली सप्लाई मिलेगी, जमींदोज तारों से हादसों में कमी आएगी, बिजली की तारों से फसलों में आग लगने की घटनाएं रुकेंगी और बारिश व तेज हवाएं अब बिजली सप्लाई में बाधा नहीं डाल सकेंगी।