Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
दिल्ली में मूर्तियों के सम्मानजनक निपटान की व्यवस्था
नई दिल्ली: राजधानी में धार्मिक आस्था और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक नई पहल की जा रही है। दिल्ली सरकार खंडित (टूटी हुई) मूर्तियों के ससम्मान निपटान और रीसाइक्लिंग के लिए विशेष कलेक्शन सेंटर्स स्थापित करेगी। इस योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि धार्मिक मूर्तियों का निपटान सम्मानपूर्वक किया जाए और उन्हें नदियों या सार्वजनिक स्थानों पर फेंकने से होने वाले प्रदूषण को रोका जा सके। अधिकारियों के अनुसार, इन कलेक्शन सेंटर्स पर लोग खंडित मूर्तियां जमा कर सकेंगे, जहां उनका विधिवत और पर्यावरण अनुकूल तरीके से निपटान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षों तक जिन मूर्तियों को लोग अपने घरों में भगवान के रूप में पूजते हैं, उनके खंडित हो जाने के बाद अक्सर उन्हें पीपल के पेड़ों के नीचे, नदी किनारे, पार्कों या सड़कों पर छोड़ दिया जाता है। यह न केवल धार्मिक भावनाओं को आहत करता है, बल्कि स्वच्छता और पर्यावरण के लिए भी गंभीर चिंता का विषय है। दिल्ली सरकार ऐसे समर्पित कलेक्शन सेंटर स्थापित करेगी, जहां नागरिक अपनी खंडित मूर्तियों को सम्मानपूर्वक जमा कर सकेंगे। बाद में इन मूर्तियों को वैज्ञानिक एवं पर्यावरण अनुकूल तरीके से रीसायकल कर उपयोगी वस्तुओं में परिवर्तित किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हमारा प्रयास है कि आस्था का सम्मान भी बना रहे और पर्यावरण की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो। यह पहल केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी का आंदोलन बनेगी। दिल्ली सरकार इस विषय पर एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर रही है और नागरिकों से सुझाव आमंत्रित कर रही है। इस योजना के तहत मुख्यमंत्री ने सीधे जनता के सामने तीन मुख्य सवाल रखे हैं और नागरिकों से अपने सुझाव साझा करने की अपील की है। इस योजना को लेकर लोगों से उनके विचार, कलेक्शन सेंटर्स कहां-कहां बनाए जाने चाहिए (जैसे- अपने वार्ड, मार्केट या कॉलोनी का सुझाव दें) और इस व्यवस्था को और बेहतर और गरिमापूर्ण बनाने के लिए हम और क्या किया जा सकता है, जैसे सवाल पूछे गए हैं।