Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
करोड़ों के घोटाले में पूर्व CMD, एक्सियन और बिल्डर गिरफ्तार
लुधियाना: लुधियाना विजिलेंस ब्यूरो की और से पावरकॉम में करोड़ों रुपए के घोटाले में विभाग के पूर्व सीएमडी केडी चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। उनके साथ-साथ रिटायर्ड एक्सियन संजीव प्रभाकर और दामिनी रिजॉर्ट एंड बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड, लुधियाना के डायरेक्टर अमित गर्ग को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों द्वारा बसंत एवेन्यू में 66केवी सब स्टेशन लगवाने की एवज में 10 करोड़ रुपए का घोटाला किया था। विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ भी शुरु कर दी गई है। चर्चा है कि इस मामले में कई और अधिकारियों पर भी शिकंजा कसा जा सकता है। विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है। जानबूझकर सरकारी खाते से खर्च किया पैसा जानकारी के अनुसार प्राइवेट हाउसिंग कॉलोनी बसंत सिटी में 10 करोड़ रुपए सरकारी फंड खर्च कर 66 केवी का सब-स्टेशन लगवाया। जांच के अनुसार, नियमों के तहत इस सब-स्टेशन को लगाने का पूरा खर्च बिल्डर को खुद उठाना था, लेकिन आरोप है कि तत्कालीन एसडीओ संजीव प्रभाकर और उस समय के सीएमडी केडी चौधरी ने विभागीय फंड का इस्तेमाल कर यह काम करवाया। विजिलेंस की जांच में पीएसपीसीएल अधिकारियों और बिल्डर के बीच मिलीभगत भी सामने आई है। पूरा खर्च कॉलोनाइजर के जिम्मे था विजिलेंस ब्यूरो अधिकारी अनुसार बसंत एवेन्यू में 1015 वर्ग गज जमीन पर सब-स्टेशन को स्थापित किया गया। जांच में सामने आया कि यदि उस समय उच्च अधिकारियों द्वारा कॉलोनाइजर की सभी कॉलोनियों के एनओसी और बिजली लोड की संयुक्त जांच करवाई जाती, तो 66 केवी सब-स्टेशन का पूरा खर्च कॉलोनाइजर को खुद उठाना पड़ता। नियमों के मुताबिक यह बनता भी उसी के हिस्से में था। अधिकारियों ने विभाग से पैसा लेकर आपस में बांट लिया। विजिलेंस मुताबिक सब-स्टेशन की स्थापना में बिजली विभाग के आदेशों का पालन नहीं किया गया। उक्त सब-स्टेशन तक पहुंचने के लिए कोई पक्की सड़क नहीं थी और यह पक्खोवाल लिंक रोड से करीब 3 किलोमीटर दूर खेतों के बीच स्थित है।