Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
Raj International School में यंग एंटरप्रेन्योर प्रदर्शनी का आयोजन, छात्रों ने AI, फूड और क्राफ्ट स्टॉल से दिखाई प्रतिभा Raj International School में छात्रों के सर्वांगीण विकास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एंटरप्रेन्योरशिप सेक्शन के तहत विशेष कार्यक्रम और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। स्कूल परिसर में आयोजित “यंग एंटरप्रेन्योर” प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने फूड स्टॉल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल, कला एवं शिल्प प्रदर्शनियों के जरिए अपनी रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और व्यावसायिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने अपने हाथों से तैयार किए गए खाद्य पदार्थों की बिक्री की और विभिन्न इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी ने न केवल बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाया बल्कि उन्हें व्यवहारिक ज्ञान और उद्यमिता की समझ भी दी। स्कूल में आयोजित पेरेंट्स टीचर मीटिंग (PTM) के दौरान अभिभावकों को बच्चों के अकादमिक प्रदर्शन की जानकारी दी गई। वहीं छात्रों द्वारा लगाए गए AI, फूड और आर्ट एंड क्राफ्ट स्टॉल्स ने कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बना दिया। स्कूल की वाइस प्रिंसिपल निधि सैनी ने बताया कि स्कूल निदेशक नवीन सैनी का विजन है कि एंटरप्रेन्योरशिप फाउंडेशन के माध्यम से छात्रों में निर्णय लेने की क्षमता, कम्युनिकेशन स्किल्स और नेतृत्व गुण विकसित किए जाएं, ताकि वे भविष्य में सफल और आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि स्कूल केवल किताबों तक सीमित शिक्षा नहीं देता, बल्कि विद्यार्थियों को व्यावहारिक और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़कर उनके होलिस्टिक डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान देता है। अभिभावकों ने भी स्कूल की सराहना करते हुए कहा कि Raj International School शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने की दिशा में लगातार बेहतर प्रयास कर रहा है।