Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
"कोटकपूरा रोड पर कार अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत"
पंजाब: मोगा-कोटकपूरा रोड पर बाघापुराना मंडी के बाहर आज सुबह एक सड़क हादसे में जालंधर के मिठाई कारोबारी की पत्नी की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना जालंधर से राजस्थान जा रही एक कार के अनियंत्रित होकर पलटने से हुई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार तीनों लोगों को गंभीर चोटें आईं। कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई थी। घटना की सूचना मिलते ही समाज सेवा सोसायटी मोगा के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे। सोसायटी की मदद से घायलों को मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों द्वारा जांच के बाद एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया। मृतका की पहचान जालंधर निवासी देविया देवी पत्नी नारायण (30) के रूप में हुई है। मृतका के पति का जालंधर में मिठाई का कारोबारी है। जानकारी के अनुसार, देविया देवी के तीन छोटे बच्चे हैं।