Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
लंबे इंतजार के बाद पटरी पर लौटेगी कांगड़ा घाटी ट्रेन
पठानकोट: पंजाब एक बार फिर रेलमार्ग के रास्ते हिमाचल से जुड़ने जा रहा है। करीब 46 महीने से बंद पड़ी ऐतिहासिक कांगड़ा घाटी नैरोगेज रेल सेवा एक बार फिर पटरी पर लौटने जा रही है। रेलवे की हायर अथॉरिटी ने ट्रेन संचालन को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं और सूत्रों के मुताबिक 2 जून से ट्रेन चलाने को लेकर कभी भी आधिकारिक आदेश जारी किया जा सकता है। लंबे इंतजार के बाद यह खबर लाखों यात्रियों, दैनिक सफर करने वालों, कारोबारियों और पर्यटन उद्योग के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है। हालांकि, इसमें निराशा इस बात की है कि ट्रेन एक बार फिर सिटी रेलवे स्टेशन से ही चलेगी। सूत्रों के मुताबिक मुख्यालय की ओर से संबंधित अधिकारियों को सेक्शन में मौजूद सभी तकनीकी और परिचालन संबंधी कमियां जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। ट्रैक, सिग्नलिंग और स्टेशन व्यवस्था की समीक्षा लगातार की जा रही है ताकि ट्रेन संचालन शुरू होने के बाद किसी प्रकार की दिक्कत न आए।