Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
दो भाइयों के कब्जे से हेरोइन और पिस्तौल बरामद
अमृतसर: अमृतसर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5.5 किलो हेरोइन और चार पिस्तौल बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर विशेष अभियान चलाकर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ और अवैध हथियार मिले। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नशा तस्करी और अवैध हथियारों के नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने गुरुवार को बताया कि अजनाला (अमृतसर) के गांव रोखे निवासी बॉबी सिंह और हरजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। नशीले पदार्थों और हथियारों की बरामदगी के अलावा पुलिस टीमों ने इनकी काले रंग की मोटरसाइकिल भी जब्त की है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार दोनों भाई सीमा पार के तस्कर के संपर्क में थे और उन्हें हथियार तथा गोला-बारूद की खेपें प्राप्त हुई थीं, जिन्हें राज्य में आगे सप्लाई किया जाना था। उन्होंने बताया कि बॉबी सिंह के इकबालिया बयान पर गांव भाखा तारा सिंह से 5.5 किलो हेरोइन भी बरामद की गई। मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हेरोइन और हथियार कहां से लाए गए थे और इन्हें किसे सप्लाई किया जाना था।