Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
यूनिवर्सिटी के स्विमिंग पूल में हादसे से मचा हड़कंप
सोनीपत: राई स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के स्विमिंग पूल में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद यूनिवर्सिटी परिसर में शोक का माहौल है, जबकि परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। जानकारी के अनुसार, छात्र स्विमिंग पूल में अभ्यास के दौरान पानी में डूब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। गुरुवार रात निशांत स्विमिंग पूल में उतरा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना यूनिवर्सिटी प्रबंधन तक देर से पहुंची, जिसके चलते समय पर बचाव कार्य नहीं हो सका। बाद में यूनिवर्सिटी स्टाफ और छात्रों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यूनिवर्सिटी का स्विमिंग पूल मंगलवार से ही दोबारा शुरू किया गया था। ऐसे में सुरक्षा मानकों और प्रबंधन की लापरवाही को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। यह भी जांच का विषय बना हुआ है कि हादसे के समय पूल पर लाइफगार्ड मौजूद था या नहीं। फिलहाल एफएसएल टीम के मौके पर नहीं पहुंचने के कारण पूल क्षेत्र को बंद कर दिया गया है। निशांत गौतम का ननिहाल खेल मंत्री गौरव गौतम के गांव चिरावटा में है। परिवारिक सूत्रों के अनुसार, वह खेल मंत्री के ममेरे भाई बताए जा रहे हैं। हादसे की खबर के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। वहीं, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने घटना पर दुख जताते हुए जांच में सहयोग करने की बात कही है।