Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंजाबी सिंगर Inder Kaur के लुधियाना मर्डर केस में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से बड़ा खुलासा हुआ है। डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा किए गए पोस्टमॉर्टम में पुष्टि हुई कि इंदर कौर को दो गोलियां लगी थीं। एक गोली छाती के दाहिनी तरफ आर-पार हुई, जबकि दूसरी गोली माथे में फंसी मिली। पोस्टमॉर्टम के बाद लुधियाना में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां परिवार का रो-रोकर बुरा हाल रहा। इस दौरान उनकी नानी भी बेहोश हो गईं। मामले में आरोपी NRI Sukhwinder Singh alias Sukhi Brar के वकील ने इसे हत्या नहीं बल्कि सुसाइड बताया है। बचाव पक्ष का दावा है कि इंदर और सुक्खी रिलेशनशिप में थे और दोनों के बीच लाखों रुपये की ट्रांजेक्शन हुई थी। वहीं पुलिस का कहना है कि सुक्खी जबरन शादी करना चाहता था, लेकिन उसके पहले से शादीशुदा होने के कारण इंदर ने इनकार कर दिया था। पुलिस ने इस केस में सुक्खी, उसके पिता और दो दोस्तों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। सुक्खी के पिता और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर जांच आगे बढ़ रही है।