Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
ऑल इंडिया आदि धर्म मिशन की ओर से संत धर्मपाल का अभिनंदन
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : संत सतविंदर हीरा के नेतृत्व में ऑल इंडिया आदि धर्म मिशन (पंजीकृत) भारत की ओर से संचालक संत धर्मपाल प्राचार्य (सेवा मुक्त) को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। धाम चानणपुरी शेरगढ़ के संचालक और स्वास्थ्य व संगीत के लिए निःशुल्क सेवाएँ दे रहे संत धर्मपाल को गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसाइटी (पंजीकृत) पंजाब के स्टेज सचिव के पद पर होने के नाते यह सम्मान मिल गया। इस अवसर पर मीडिया इंचार्ज ओम प्रकाश राणा और मास्टर सुखवीर दुग्गल पातलां भी मौजूद थे। महान तपस्वी ब्रहमलीन संत परमानंद जी की बरसी तथा संत चानण राम जी के जन्मदिन के समारोह के मौके पर देश-विदेश से आने वाली संगतों और पंजाब के विभिन्न डेरे व संप्रदायों के संतों, महापुरुषों, समाजिक व राजनैतिक नेताओं तथा बुद्धिजीवियों की उपस्थिति में हुए विशाल कार्यक्रम में संत धर्मपाल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संत सतविंदर हीरा, राष्ट्रीय अध्यक्ष ऑल इंडिया आदि धर्म मिशन भारत, ने कहा कि संत धर्मपाल पढ़े-लिखे बुद्धिजीवी और निःस्वार्थ सेवा में लगे हुए प्राचार्य-संत हैं और आदि धर्मी समुदाय को एक नई दिशा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे निःशुल्क देसी आयुर्वेदिक दवाइयों के साथ-साथ शारीरिक तंदुरुस्ती के लिए योग कक्षाएँ और आत्मा की तृप्ति के लिए संगीत विधा की सेवा भी दे रहे हैं। आदि धर्म मिशन द्वारा पढ़े-लिखे बुद्धिजीवी संतों व महापुरुषों का उच्च स्तर पर सम्मान किया जाता है। इस अवसर पर संत सर्वण दास (चेयरमैन, गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसाइटी, रजि. पंजाब), संत परमजीत दास नगर कैशियर, संत सर्वण दास (लुधियाना), संत बलवीर दास साहरी, संत निरंजन दास शेरपुर ढकौं, संत बलवंत सिंह डिंगरियां, संत बीबी कुलदीप कौर महीना, संत जगीर सिंह (सरबत भला आश्रम, नंदाचौर), संत मनजीत दास विछोही, संत हरमीत सिंह बना साहिब, संत कुलदीप दास बसी मरूफ, संत पवन दास ताजेवाला, संत राजेश दास बजवाड़ा, संत गुरमीत दास सहित अन्य संतगण और महापुरुष भी उपस्थित थे। संत धर्मपाल ने ऑल इंडिया आदि धर्म मिशन भारत तथा आए हुए संतगण, महापुरुषों, समाजिक व राजनैतिक शख्सियतों द्वारा दिए गए सम्मान के लिए धन्यवाद किया।