Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/23 मई। लुधियाना जिले में 26 मई को होने वाली नगर निगम चुनाव-2026 से पहले जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु जैन ने सख्त सुरक्षा प्रबंध लागू कर दिए हैं। इसके तहत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 163 लागू कर दी गई है। जारी आदेशों के अनुसार, जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी सार्वजनिक स्थान पर पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने, नारेबाजी, भड़काऊ भाषण देने, मीटिंग, जुलूस और रैलियां करने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह कदम चुनाव के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है। जिला प्रशासन ने आशंका जताई है कि चुनावी माहौल में गैर-कानूनी जमावड़े और राजनीतिक गतिविधियों के कारण झड़पें हो सकती हैं, जिससे सार्वजनिक शांति और संपत्ति को नुकसान पहुंच सकता है। विवाह समारोह, शोक सभाएं, धार्मिक स्थल और कीर्तन जैसे धार्मिक कार्यक्रमों को भी इन पाबंदियों से छूट दी गई है। विशेष परिस्थितियों में कोई भी आयोजक सार्वजनिक बैठक या जुलूस के लिए संबंधित उप मंडल मजिस्ट्रेट से लिखित अनुमति ले सकता है। यह अनुमति केंद्र सरकार, पंजाब सरकार, चुनाव आयोग और जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार दी जाएगी। ये आदेश 22 मई से 21 जुलाई 2026 तक प्रभावी रहेंगे। ---