Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
हरभजन सिंह के आरोपों को लेकर सियासत गरमाई, मान का जवाब
फगवाड़ा (शिव कौड़ा) : पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर शिरोमणि अकाली दल (ब) के प्रधान स. सुखबीर सिंह बादल के निर्देशों अनुसार बूथ स्तर पर कमेटियों के गठन संबंधी विचार-विमर्श हेतु बैठकों की श्रृंखला के तहत विधानसभा हलका फगवाड़ा (शहरी) इंचार्ज स. रणजीत सिंह खुराना (कोर कमेटी सदस्य, इंडस्ट्री एवं व्यापार विंग, पंजाब) की अगुवाई में शहर के सर्कल सुखचैन नगर, जोन 3 में पार्टी वर्करों के साथ बैठक की गई। सर्कल प्रधान कुलविंदर सिंह किंदा पूर्व कौंसलर तथा अवतार सिंह भुंगरनी के प्रयासों से आयोजित इस बैठक के पश्चात बातचीत करते हुए स. खुराना ने बताया कि इस बैठक में जोन प्रधान कुलविंदर सिंह किंदा, वरिष्ठ अकाली नेता स. अवतार सिंह भुंगरनी तथा जरनैल सिंह वार्ड प्रधान समेत अन्य पार्टी वर्करों के साथ बूथों की कमेटियों के गठन संबंधी विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि जोन 3 के अंतर्गत आने वाले वार्डों में बूथ कमेटियों की घोषणा भी जल्द की जाएगी। बूथ कमेटियों का गठन कर सूचियां पार्टी प्रधान स. सुखबीर सिंह बादल को सौंपी जाएंगी। उन्होंने कहा कि स. सुखबीर सिंह बादल के निर्देशों को अमलीजामा पहनाते हुए 2027 की पंजाब विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने राज्यसभा सदस्य एवं क्रिकेटर हरभजन सिंह द्वारा आम आदमी पार्टी पर राज्यसभा सीटों और मंत्रियों के पद बेचने संबंधी लगाए गए आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि यह बहुत ही गंभीर और शर्मनाक आरोप है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को पंजाब के लोगों के साथ किए गए इस विश्वासघात का जवाब देना चाहिए। इस दौरान पार्टी वर्करों द्वारा स. रणजीत सिंह खुराना को सम्मानित भी किया गया