Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
कलायत में चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी दबोचा
कलायत (रवि जैस्ट) : कलायत क्षेत्र से खेत में बने कोठे से सिलेंडर, इन्वर्टर, बैटरा व बोर का स्टार्टर चोरी करने के मामले में सीआईए-1 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया की गांव कैलरम निवासी महेन्द्र सिंह की शिकायत अनुसार 16 अप्रैल की रात को उसके खेत में बने कोठे का ताला खोलकर अज्ञात चोर सिलेंडर, इन्वर्टर, बैटरा तथा बोर का सूखा स्टार्टर चोरी कर ले गए। शिकायत पर थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच थाना सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एचसी पवन कुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी राजौंद निवासी राहुल उर्फ चिलू को काबू कर लिया गया। आरोपी को कब्जे से चोरीशुदा सामान बेचकर प्राप्त किए गए 500 रूपये तथा एक चोरीशुदा बाइक बरामद की गई। उक्त बाइक आरोपी द्वारा बस स्टेण्ड कैथल के पास से चोरी करनी कबुल की गई है। आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।