Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
मोहाली/यूटर्न/24 मई। चंडीगढ़ में रविवार को पंजाब सरकार की ओर से राज्यस्तरीय खेल सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने समारोह में 87 खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड से सम्मानित करेंगे। समारोह के दौरान खिलाड़ियों को कुल 32.05 करोड़ की पुरस्कार राशि भी वितरित की जाएगी। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर पंजाब और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को विशेष तौर पर सम्मानित किया जाएगा। भारतीय हॉकी टीम और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पंजाबी खिलाड़ियों को भी नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। राज्य सरकार का कहना है कि खिलाड़ियों की उपलब्धियों को पहचान देना और युवाओं को खेलों के लिए प्रेरित करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। पंजाब का सबसे बड़ा खेल सम्मान महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड को पंजाब का सबसे बड़ा खेल सम्मान माना जाता है। यह पुरस्कार खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और राज्य का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को दिया जाता है। सरकार का मानना है कि इस तरह के सम्मान खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हैं और युवाओं में खेल संस्कृति को मजबूत करने में मदद करते हैं। 3000 गांव में खेल के मैदान महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन हरमंदीप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार आने के बाद पंजाब में खिलाड़ियों को जो सम्मान मिला है। उसके लिए उनका स्वागत है। उनकी सरकार आने के बाद जो खिलाड़ियों के लिए प्लेटफार्म बनाए गए हैं। 3000 गांव में खेल के मैदान और 6000 गांव में जिम खोले जा रहे हैं जिससे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिल रहा है। ---