Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
जन कल्याण मंच ने छबील लगाकर दिखाई मानवता
कुरुक्षेत्र (अश्विनी वालिया) : ठंडे पानी की छबील का कार्यक्रम शहीद करतार सिंह सराभा की जयंती के उपलक्ष में श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित किया गया। भीषण गर्मी के चलते आज जन कल्याण मंच कुरुक्षेत्र (रजि०) समाजसेवी सस्था ने महाराणा प्रताप चौक के पास राहगीरों को ठंडा एवं मिठा पानी पिलाने के लिए मीठे ठंडे पानी की छबील लगाई। छबील का शुभारंभ  समाजसेवी महेंद्र शर्मा ने किया तथा जल सेवा का कार्य संस्था के समर्पित एवं निष्ठावान पदाधिकारी दलबीर सिंह मलिक,रमेश दत्त शर्मा, बलदेव सिंह सैनी, जगमोहन बंसल ,रामपाल सरोहा, राजकुमार वालिया, धर्म सिंह जोगनाखेड़ा, गुलशन ग्रोवर , कुलदीप सैनी, के सी वर्मा, स्वतंत्र शर्मा,संजय शर्मा ,शिव किरामच ,पत्रकार कुलवंत बग्गा,हरिदास चनालिया इत्यादि ने किया। भीषण गर्मी के चलते राहगीरों ने मीठा ठंडा पानी पी कर पूरी प्रसन्नता के साथ जनकल्याण मंच कुरुक्षेत्र समाजसेवी संस्था की खूब प्रशंसा करते दिखाई दिए। संस्था के प्रवक्ता गुलशन ग्रोवर ने कहा कि संस्था के प्रधान दलबीर सिंह मलिक हर क्षण संस्था के पदाधिकारीयों को साथ लेकर समाज सेवा के विभिन्न कार्यों में संलग्न रहते हैं। उन्होंने बताया कि संस्था के प्रधान दलबीर सिंह मलिक का कहना है कि भीषण गर्मी में रहागीरों को पानी पिलाना गंगा नहाने से कम नहीं है इसलिए सभी को जनकल्याण मंच कुरुक्षेत्र समाजससेवी संस्था से प्रेरणा लेकर भीषण गर्मी के चलते राहगीरों को पानी पिलाना एवं अपने घरों की छतों पर कसोरों में पानी रखना इत्यादि कार्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि जनकल्याण मंच कुरुक्षेत्र रजि० हरियाणा समाजसेवी संस्था  हमेशा समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि छबील के व्यवस्था इंचार्ज संजय शर्मा द्वारा की गई तैयारियों की सभी सदस्यों ने भूरी भूरी प्रशंसा की।