Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
एसएमओ डॉक्टर जसवंत सिंह थिंद की ओर से किया गया उद्घाटन
हुशियारपुर (दलजीत अजनोहा) : सरकार के निर्देशानुसार सिविल अस्पताल माहिलपुर में एस.एम.ओ. डॉ. जसवंत सिंह थिंद के नेतृत्व में कैंटीन और साइकिल स्टैंड की शुरुआत की गई। इस अवसर पर सबसे पहले अरदास की गई,उपरांत एम.एम.ओ. द्वारा रिबन काटकर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर एम.ओ. डॉ. थिंद ने बताया कि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तथा सरकारी नियमों का पालन करते हुए यह कैंटीन और साइकिल स्टैंड खोला गया है। उन्होंने बताया कि इस कैंटीन में मरीजों और उनके सहयोगियों के लिए चाय, पानी, ब्रेड, बिस्कुट और अन्य साधारण खाने-पीने की व्यवस्था होगी बहुत ही कम खर्च में होगी । उन्होंने बताया कि स्टैंड पर साइकिल वालों से 10 रुपये, मोटरसाइकिल वालों से 20 रुपये तथा कार पार्किंग के लिए 30 रुपये की टिकट ठेकेदार द्वारा रखी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल में मोटरसाइकिल चोरी का डर बना रहता था और एक-दो बार चोरी भी हो चुकी है, जिससे अस्पताल प्रशासन को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस अवसर पर सुरजीत सिंह खांनपुरी, डॉ. रजत आदि, डॉ. राम गोपाल, डॉ. मनीदीप कौर बेन्स, डॉ. मनजीत कौर, डॉ. परमिंदर सिंह, ममता (कैंटीन प्रबंधक) और अस्पताल स्टाफ मौजूद थे।