Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पर्यावरण के प्रति जागरूकता, ई-व्हीकल पूलिंग से पहुंचीं उपमहापौर
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में पर्यावरण संरक्षण और सतत परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में अनूठी पहल देखने को मिली। दिल्ली की उपमहापौर ई-व्हीकल पूलिंग के जरिए निगम मुख्यालय पहुंचीं। इस कदम का उद्देश्य लोगों को प्रदूषण कम करने और साझा परिवहन (पूलिंग) को अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उपमहापौर ने कहा कि ई-व्हीकल का उपयोग और कार पूलिंग जैसे विकल्प अपनाकर शहर में प्रदूषण को कम किया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे भी पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए ऐसे प्रयासों को अपनाएं। उन्होंने कहा कि आज के समय में दिल्ली जैसे महानगर को बढ़ते वायु प्रदूषण, ट्रैफिक जाम और ईंधन की बढ़ती खपत जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में केवल सरकारी प्रयास ही पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम नागरिकों की सामूहिक भागीदारी भी अत्यंत आवश्यक है। डॉ. मोनिका पंत ने कहा कि कार पूलिंग और ई-व्हीकल का उपयोग न केवल ईंधन की बचत सुनिश्चित करता है, बल्कि कार्बन उत्सर्जन को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि यदि जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आम नागरिक मिलकर इस दिशा में ठोस पहल करें तो दिल्ली में वायु प्रदूषण और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उपमहापौर डॉ. मोनिका पंत ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल नीतियों का विषय नहीं बल्कि जीवनशैली का हिस्सा बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे कदम, जैसे कार पूलिंग अपनाना, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना और पर्यावरण-अनुकूल साधनों को प्राथमिकता देना, भविष्य की स्वच्छ और स्वस्थ दिल्ली के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। नगर निगम का कहना है कि भविष्य में इस तरह की पहल को और बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि दिल्ली को स्वच्छ और हरित बनाया जा सके।