Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
भाजपा विधायक ने शिअद उम्मीदवार के लिए मांगे वोट, बोले- अकाली दल के लिए प्रचार करना उनका निजी फैसला
होशियारपुर: पंजाब में नगर परिषद चुनावों के प्रचार के अंतिम दिन एक नई राजनीतिक तस्वीर सामने आई। होशियारपुर की मुकेरियां सीट से भाजपा विधायक जंगी लाल महाजन को अपनी पूर्व सहयोगी पार्टी अकाली दल के उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार करते देखा गया। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब दोनों दल राज्य में अलग-अलग चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं। नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान, विधायक महाजन अकाली दल के चुनाव चिह्न 'तकड़ी' के लिए वोट मांगते हुए दिखाई दिए। यह स्थिति पंजाब की राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है, क्योंकि भाजपा और अकाली दल ने सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे से दूरी बना ली है। हालांकि पंजाब में अकाली दल और भाजपा बड़े पैमाने पर यह दावा करते रहे हैं कि उन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं और राज्य की जनता के सामने एक-दूसरे से दूरी बना ली है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। एक भाजपा विधायक का अकाली दल के उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार करना इस दावे के विपरीत है। विधायक बोले- प्रचार करना उनका निजी फैसला जब इस मामले में भाजपा नेता जंगी लाल महाजन से पूछा गया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि बड़े पैमाने पर गठबंधन का फैसला उनके हाथ में नहीं है। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में अकाली दल के लिए प्रचार करना उनका निजी फैसला है। यह गौरतलब है कि कुछ दिन पहले होशियारपुर आए भाजपा नेता तरुण चुघ सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने मंचों से लगातार यह दावा किया था कि भाजपा पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। महाजन का यह कदम पार्टी के इन बयानों के विपरीत प्रतीत होता है।