Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पंजाब में लोकतंत्र का उत्सव, वोटिंग में दिखा जोश
चंडीगढ़: पंजाब में नगर निकाय चुनावों के दौरान मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। राज्यभर में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव आयोग के अनुसार, इस बार कुल 7555 उम्मीदवार विभिन्न वार्डों में मैदान में हैं, जिससे मुकाबला काफी रोचक हो गया है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखी गईं और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। प्रशासन ने निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए विशेष निगरानी रखी। चुनाव आयोग के अनुसार इन चुनावों के लिए कुल 35,45,567 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 18,33,712 पुरुष, 17,11,635 महिलाएं और 220 अन्य मतदाता शामिल हैं। राजनीतिक दलों की बात करें तो आम आदमी पार्टी ने सबसे अधिक 1,801 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। भारतीय जनता पार्टी के 1,316, कांग्रेस के 1,550, शिरोमणि अकाली दल के 1,251 और बहुजन समाज पार्टी के 96 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा 1,528 निर्दलीय और 13 अन्य उम्मीदवार भी मैदान में हैं। मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पोलिंग स्टेशनों और संवेदनशील क्षेत्रों में भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक 740 बूथों को संवेदनशील और 275 को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। इन चुनावों के लिए करीब 35,000 कर्मचारी चुनाव ड्यूटी पर लगाए गए हैं, जबकि सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए 32,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ज्यादा मतदान प्रतिशत लोकतंत्र के प्रति लोगों की बढ़ती जागरूकता और भागीदारी को दर्शाता है।