Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/26 मई। प्रसिद्ध गायक यो यो हनी सिंह ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम में शामिल होने की घोषणा की। इस दौरान दोनों के बीच पंजाब में बढ़ते नशे, विशेषकर ‘चिट्टे’ के खतरे और युवाओं को इससे बचाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा हुई। तरुण चुघ ने कहा कि पंजाब गुरुओं, पीरों-पैगंबरों और पांच दरियाओं की पवित्र भूमि है, लेकिन आज नशे का जहर हजारों परिवारों और युवाओं के जीवन को बर्बाद कर रहा है। उन्होंने ‘चिट्टे’ के फैलाव को सुनामी जैसा बताया और कहा कि इसे रोकने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें उन्होंने हनी सिंह से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी आवाज और प्रभाव के जरिए युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। चुघ ने कहा कि हनी सिंह का जीवन एक मिसाल है, जिन्होंने कठिन दौर के बाद वैश्विक पहचान हासिल की और मजबूत वापसी की। ---