Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
चयनित अभ्यर्थी शीघ्र सेना भर्ती कार्यालय में करें रिपोर्ट
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : सेना भर्ती कार्यालय रोहतक के भर्ती निदेशक ने बताया कि कार्यालय द्वारा गत दिसंबर 2025 में आयोजित सेना भर्ती रैली के अंतर्गत अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी), अग्निवीर टेक्निकल तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन श्रेणी के अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित कर दिया गया है। सेना भर्ती कार्यालय रोहतक के निदेशक ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी कर दी गई है। उन्होंने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वे दस्तावेज़ सत्यापन एवं भर्ती संबंधी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए शीघ्र स्थानीय सेना भर्ती कार्यालय, रोहतक में रिपोर्ट करें। सेना भर्ती कार्यालय, रोहतक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को समय-समय पर आवश्यक हिदायतें दी जायेगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय, रोहतक के टेलीफोन नंबर 01262-253431, 01262-268568 व हेल्पलाइन नंबर 8901384498 पर संपर्क कर सकते हैं। अभ्यर्थी केवल सेना की आधिकारिक सूचना पर ही विश्वास करें तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी से सावधान रहें।