Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
महामंत्र जाप से मंदिर परिसर में गूंजे भक्ति के स्वर
लुधियाना: लुधियाना के श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में अधिक मास, पुरुषोत्तम मास (मल मास) के पावन अवसर पर आयोजित 30 दिवसीय महामंत्र जाप के नौवें दिन का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित राज कुमार शर्मा द्वारा की जा रही है।महामंत्र जाप के नौवें दिन श्री राधा गोविन्द संकीर्तन मंडल (सेवक सिद्ध पीठ) के केशव जोशी, विशाल अरोड़ा, प्रिंस छाबड़ा, राहुल बस्सी, सोमनाथ बबू एवं ललित शर्मा ने सामूहिक रूप से महामंत्र का जाप कर श्रद्धालुओं को नाम रस में भाव-विभोर कर दिया। इस अवसर पर पंडित राज कुमार शर्मा ने कहा कि अधिक पुरुषोत्तम मास में यदि श्रद्धालु थोड़े समय के लिए भी प्रभु का नाम सच्चे मन से लें, तो उन्हें आध्यात्मिक शांति एवं प्रभु कृपा की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि महामंत्र जाप मन, वचन और आत्मा को पवित्र करने का सर्वोत्तम माध्यम है।उन्होंने बताया कि यह 30 दिवसीय महामंत्र जाप प्रतिदिन सायं 7 बजे से 8:30 बजे तक 15 जून तक निरंतर आयोजित किया जाएगा।