Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, पंजाब के लीगल मेट्रोलॉजी विंग द्वारा इस वर्ष जनवरी से अप्रैल तक कंपाउंडिंग फीस, निरीक्षण और सत्यापन सहित विभिन्न मानकों के तहत उल्लेखनीय कार्य प्रदर्शन किया गया है। कंपाउंडिंग फीस के मामले में लीगल मेट्रोलॉजी विंग ने जनवरी से अप्रैल 2026 तक 39.58 लाख रुपये एकत्र किए। इसी अवधि के दौरान विंग द्वारा 8864 निरीक्षण किए गए तथा 870 चालान भी किए गए। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने विभाग के अधिकारियों द्वारा की गई कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें और अधिक उत्साह एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उल्लेखनीय है कि विंग के पास अमृतसर, लुधियाना, जालंधर और पटियाला में विभाग के स्वामित्व वाली मानक प्रयोगशालाएं हैं, जबकि सरहिंद और खन्ना में नई प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। लीगल मेट्रोलॉजी विंग का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि खरीदा और बेचा जाने वाला सामान दावे के अनुसार सही मात्रा और गुणवत्ता वाला हो।