Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
स्वास्थ्य जागरूकता के लिए आयुर्वेदिक शिविरों का आयोजन
कुरुक्षेत्र (परमिंदर सिंह) : जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने कहा कि आयुष हरियाणा के दिशा-निर्देशन तथा प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में जिलेभर में आयुष विभाग द्वारा आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविरों एवं योग जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के साथ-साथ योग एवं आयुर्वेद अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि पीएचसी खानपुर कोलियां द्वारा गांव खानपुर कोलियां में ,आयुष्मान आरोग्य मंदिर सारसा द्वारा ग्राम पंचायत पिंडारसी के शिव मंदिर ,जीएडी लुखी द्वारा गुरुद्वारा हसनपुरा में एवं कलाल माजरा में एएमओ डॉ. मनप्रीत गहलावत, एएमओ डॉ. अनामिका, एएमओ डॉ. आकृति एवं डॉ संतोष ने स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। इस शिविर में 185 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें औषधियां वितरित की गईं। शिविर में लोगों को दिनचर्या, ऋतुचर्या एवं योग के लाभों के बारे में जानकारी दी गई। इस शिविर में आमजन को टीबी रोग के प्रति जागरूक भी किया गया। उन्होंने कहा कि 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष्मान आरोग्य मंदिर डबखेड़ा में योग प्रोटोकॉल अभ्यास एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आशा वर्कर्स, एएनएम, सीएचओ एवं यारा क्षेत्र के लोगों को डॉ. संदीप गुप्ता एवं योग आचार्य दीपक योगी द्वारा योग, आयुर्वेदिक डाइट प्लान, दिनचर्या एवं योग प्रोटोकॉल-2026 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही टीबी बीमारी के प्रति जागरूक किया गया तथा ज्योतिसर स्थित महाभारत अनुभव केंद्र के भ्रमण एवं सांस्कृतिक-शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में कुल 27 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. मीना सिम्मी (आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट), नरेंद्र कुमार, संजय कुमार (योग प्रशिक्षक) एवं राकेश कुमार (अंशकालिक कर्मचारी)आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट पुष्पा रानी ,संजीव, धर्मवीर, राम निवास, काजल वर्मा ,योग सहायक बाला,अनु एवं विक्रम सिंह, अशोक कुमार, राज्जी (योग ट्रेनर) एवं राजकौर, (आशा वर्कर) और बेबी रानी उपस्थित रहे।