Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का संदेश, सपाइयों को शामिल कराने से बढ़ी राजनीतिक चर्चा
कानपुर (सुनील बाजपेई) : आगामी विधानसभा चुनाव में बहुजन समाजवादी पार्टी अपने विरोधी दलों को बहुत बड़ी टक्कर देने की तैयारी में जुटी हुई है। कानपुर मंडल की समीक्षा बैठक में भी इसी कथन की पुष्टि होती दिखाई पड़ी। इस समीक्षा बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने बूथ गठन, संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को लेकर चर्चा की। बैठक में बड़ी संख्या में युवाओं के पार्टी में शामिल होने से बसपा ने शक्ति प्रदर्शन भी किया। अगर बहुजन समाज पार्टी में युवाओं की भूमिका की बात करें तो उसकी मजबूती में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका आशीष कश्यप जैसे तेजतर्रार और व्यवहार कुशल युवा नेताओं की नजर आ रही है। खास बात यह भी कि हर किसी के सुख दुख में सदैव खड़े होने वाले और अपनी व्यवहार कुशलता के बल पर हर जाति, हर धर्म और हर वर्ग के मतदाताओं में चुनाव जीतने की हद तक मजबूत पकड़ रखने वाले युवा नेताओं में सुमार आशीष कश्यप बसपा के प्रति समर्पित तो शुरू से ही हैं। उसके लिए काम भी जमकर करते रहे हैं। लेकिन उन्होंने सदस्यता पार्टी प्रमुख बहन मायावती का आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद ही ली है। वह समाजवादी पार्टी और भीम आर्मी के लगभग 200 कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक के दौरान बसपा में शामिल हुए। इस बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी एवं मुख्य मंडल. प्रभारी डा. विजय प्रताप ने कार्यकर्ताओं से हर बूथ पर मजबूत टीम तैयार करने का आह्वान किया। मुख्य मंडल प्रभारी सूरज सिंह जाटव ने भी पार्टी सुप्रीमो मायावती के निर्देशों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। बैठक में मुख्य मंडल प्रभारी संजय गौतम, अनिल पाल, बौद्ध प्रिय गौतम, नरेंद्र कुशवाहा, जितेंद्र संखवार और जिला अध्यक्ष सुशील कुमार गौतम व विभिन्न जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।