Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
फिरौती गैंग पर शिकंजा कसने की तैयारी
सिरसा: Sirsa में आईजी ने पुलिस अधिकारियों को धमकी भरी कॉल और फिरौती मांगने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पहचान कर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में तकनीकी जांच और कॉल वेरिफिकेशन के जरिए आरोपियों तक पहुंच बनाना जरूरी है। आईजी ने साइबर सेल और स्थानीय पुलिस के बीच समन्वय बढ़ाने पर भी जोर दिया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इस प्रकार के अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को सुरक्षा और भरोसा प्रदान किया जाए। पुलिस महानिरीक्षक कुलदीप सिंह बुधवार को सिरसा व डबवाली में पुलिस अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आईजी ने अंतरराज्यीय सीमाओं पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि बाहरी राज्यों से होने वाली अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अपराध रोकथाम के लिए मजबूत रणनीति अपनाते हुए आमजन को त्वरित न्याय और बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध करवाई जाए। बैठक में विदेशी नंबरों से आने वाली धमकी भरी कॉल्स, फिरौती मांगने तथा संगठित अपराध से जुड़े मामलों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। आईजी कुलदीप सिंह ऐसे मामलों में तुरंत साइबर सेल की सहायता लेकर कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकाले जाएं और आरोपियों की लोकेशन, पहचान व नेटवर्क का पता लगाकर उनके खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल या धमकी की तुरंत सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।