Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
भाग सिंह अंटाल/अभिषेक सूद घनौर/19 दिसंबर। आम आदमी पार्टी के हलका विधायक गुरलाल घनौर ने पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनावों में मिले अपार जनसमर्थन के लिए क्षेत्र की जनता का दिल से धन्यवाद किया है। विधायक ने कहा कि इन चुनावों में जनता ने जिस प्रकार बढ़-चढ़कर मतदान किया और लोकतंत्र को मजबूत किया, वह सराहनीय है। विधायक ने कहा कि यह जीत जनता की उम्मीदों, विश्वास और विकास की सोच की जीत है। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस भरोसे के साथ मतदान किया है, उस पर वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। क्षेत्र के विकास, जनहित के कार्यों और बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा और शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी व रोजगार जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। विधायक ने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए चुनाव प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा चुनाव से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का भी धन्यवाद किया। अंत में विधायक ने कहा कि जनता का यह स्नेह और समर्थन उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और वे हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए तत्पर रहेंगे।