Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
फ्लाईओवर के नीचे रह रहे बेसहारा लोगों को रैन बसेरा पहुंचाया जीरकपुर 14 Jan : कड़ाके की ठंड के बीच ज़ीरकपुर नगर परिषद के सैनिटरी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने मानवता की मिसाल पेश कर हर किसी का दिल जीत लिया। बुधवार सुबह ज़ीरकपुर फ्लाईओवर के नीचे ठंड से जूझ रहे बेसहारा लोगों को उन्होंने अपने सहयोगी कर्मचारियों के साथ सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार फ्लाईओवर के नीचे रह रहे कुछ बेसहारा लोग अपनी इच्छा से रैन बसेरा में जाना चाहते थे। इस पर बिना देरी किए नगर परिषद के सैनिटरी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने परिषद की गाड़ी की व्यवस्था करवाई और सभी इच्छुक लोगों को लोहगढ़ स्थित रैन बसेरा पहुंचाया, ताकि उन्हें भीषण ठंड से राहत मिल सके। अपाहिज बुजुर्ग महिला को गोद में उठाकर पहुंचाया वाहन तक इस दौरान एक बेहद भावुक कर देने वाला दृश्य भी देखने को मिला, जब चलने-फिरने में असमर्थ एक अपाहिज बुजुर्ग महिला को मनोज कुमार ने अपने साथियों की मदद से गोद में उठाकर नगर परिषद की गाड़ी तक पहुंचाया। रैन बसेरा पहुंचते ही बुजुर्ग महिला को तुरंत कंबल ओढ़ाया गया और हीटर के सामने बैठाया गया। कर्मचारियों ने उसे गर्म चाय बनाकर पिलाई, जिससे उसे कुछ राहत मिली। लोगों ने नगर परिषद की पहल को सराहा पूरी घटना को देखकर वहां मौजूद लोग भावुक हो गए और नगर परिषद के इस मानवीय प्रयास की जमकर सराहना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद की ओर से समय-समय पर किए जा रहे ऐसे प्रयास जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहे हैं। खासतौर पर सर्दी के मौसम में बेसहारा लोगों को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराना एक सराहनीय कदम है। नगर परिषद के इस कदम ने यह साबित कर दिया कि प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ इंसानियत निभाना भी उतना ही जरूरी है।