Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
खन्ना ने प्रदेश मानवाधिकार आयोग व डी.सी. को लिखा पत्र
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं, ग्राम पंचायतों व सैला खुर्द के समूह निवासियों द्वारा क्वांटम पेपर मिल द्वारा फैलाये जा रहे प्रदूषण सम्बन्धी खन्ना को शिकायत सौंपते हुए इसका स्थायी हल निकलने की मांग की है। शिकायत में लोगों ने बताया है कि क्वांटम पेपर मिल सैला द्वारा प्रदूषण कण्ट्रोल बोर्ड एवं सेहत विभाग के नियमों की जमकर धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं और मिल मालकों द्वारा अपने निजी स्वार्थ के लिए लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। लोगों ने बताया कि मिल से गैसों से भरी हुई बदबू वातावरण में छोड़ी जा रही है जिसके चलते दिनरात यहाँ के निवासियों का सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि मिल द्वारा छोड़ी गयी इन गैसों से कैंसर, पीलिया, सांस और चमड़ी के रोग फैलने की संभावना सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा की उक्त पेपर मिल से जो जेह्रीला और केमिकल युक्त पानी छोड़ा जाता है यह पानी पीने के पानी में मिलने के कारण लोगों को दस्त उल्टियां और पेट दर्द आदि हो रहा है और इस गंदे पानी से अन्य भयानक बीमारियां भी होने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने खन्ना को बताया कि इस सम्बन्धी मिल के प्रबंधकों से कई बार बात की गयी परन्तु उन्होंने कोई हल नहीं किया। खन्ना ने लोगों की व्यथा सुनते हुए कहा कि कानून में जनता की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि है। किसी भी व्यवसाय के लिए अगर जनता की सुविधा और सुरक्षा के लिए बने कानूनी नियमों का ध्यान नहीं रखा जाता तो यह सरासर मानवाधिकारों का हनन है। खन्ना ने तुरंत इस मामले सम्बन्धी प्रदेश मानवाधिकार आयोग व जिलाधीश को पत्र लिखकर आवश्यक करवाई करने की मांग की है।