링크모음스포츠중계주소야주소킹링크모음주소야주소모음주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker주소킹여기여주소모음아이러브밤여기여주소모음링크모음casibombetciocasibomcasibomcasibom girişcasibomcasibom telegramgrandpashabet 8255holiganbet 7672holiganbet 7672grandpashabet 8255grandpashabet 8254holiganbet 7673jojobet 8232holiganbet 7673jojobet 8233jojobet 8233casibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomcasibom링크모음주소모음링크모음hacklink : linkforge.ccBacklink : https://linkforge.cc/Backlink : https://linkforge.cc/Buy Backlink : https://linkforge.cc/주소가자주소온길토토사이트주소온길주소온길주소온길주소온길주소모음주소모음링크모음주소모음주소온길토토사이트먹튀검증슬롯사이트토토사이트주소모음링크모음주소모음주소모음주소모음링크모음토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트먹튀검증커뮤니티주소온길주소온길주소모음주소모음링크모음주소모음링크모음주소모음링크모음주소모음링크모음주소모음링크모음링크모음주소모음링크모음토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트주소모음주소가자토토사이트토토솔루션카지노솔루션토토솔루션카지노솔루션토토솔루션먹튀검증먹튀검증 커뮤니티먹튀검증먹튀검증 커뮤니티주소온길링크모음주소모음링크모음주소온길주소모음주소타임주소모음 링크모음주소모음주소모음링크모음주소모음주소모음주소모음주소모음링크모음링크모음주소모음주소모음링크모음토토솔루션주소모음링크모음링크모음토토솔루션카지노솔루션주소모음링크모음주소모음주소모음링크모음주소모음링크모음토토사이트토토사이트주소모음링크모음토토사이트토토사이트링크모음링크모음링크모음링크모음주소모음사이트모음카지노솔루션주소모음주소모음링크모음주소가자주소모음링크모음주소모음주소모음링크모음주소모음주소모음링크모음주소가자링크모음주소모음주소모음주소모음주소모음주소모음링크모음주소모음주소모음주소모음
Panipat: प्रदेश की इलेक्ट्रिक बसों में विद्यार्थियों को उपलब्ध होगी बस पास सेवा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
मुख्यमंत्री सैनी का ऐलान, विद्यार्थियों को बस पास सुविधा
पानीपत से हरियाणा में ग्रीन ट्रांसपोर्ट क्रांति की शुरुआत।
मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पानीपत इलेक्ट्रिक बस अड्डे का किया उद्घाटन, 80 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : हरियाणा में ग्रीन पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को नई दिशा देते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को पानीपत में इलेक्ट्रिक बस डिपो का उद्घाटन किया तथा 80 इलेक्ट्रिक सिटी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आर्य कॉलेज सभागार में आयोजित जनसभा में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि पानीपत की ऐतिहासिक और पावन धरती से आज हरियाणा में स्वच्छ, आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था के नए युग की शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरवार को रवाना की गई 80 इलेक्ट्रिक बसों में पानीपत के लिए 40, यमुनानगर के लिए 15, कुरुक्षेत्र और सोनीपत के लिए 10-10 तथा पंचकूला के लिए 5 बसें शामिल हैं। यह केवल बसें नहीं हैं, बल्कि हरियाणा के स्वच्छ, सुगम और आधुनिक भविष्य की नई शुरुआत हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पानीपत में लगभग 7 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बस डिपो तैयार किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के 8 अन्य जिलों में भी इलेक्ट्रिक बस डिपो निर्माणाधीन हैं, जहां बसों की चार्जिंग की आधुनिक व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाएगी। सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को ‘ग्रीन इंडिया’, ‘नेट जीरो’ और ‘सस्टेनेबल डेवलपमेंट’ का विजन दिया है। पूरी दुनिया आज पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन एनर्जी की दिशा में आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री ने पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने तथा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने का आह्वान किया है और हरियाणा सरकार उसी सोच को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक बस सेवा से पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता कम होगी, प्रदूषण में कमी आएगी तथा लोगों को सुरक्षित, आरामदायक और आधुनिक यात्रा सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारत हर वर्ष करोड़ों रुपए का पेट्रोलियम आयात करता है। यदि इलेक्ट्रिक वाहनों और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा मिलेगा तो इससे देश का पैसा बचेगा और पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हरियाणा को आने वाले वर्षों में देश के सबसे आधुनिक और पर्यावरण हितैषी राज्यों में शामिल करना है। ई-बसें केवल परिवहन का साधन नहीं बल्कि स्वच्छ हवा, कम शोर और कम खर्च में बेहतर यात्रा सुविधा का माध्यम भी हैं। इनके संचालन से कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी और आम नागरिकों को बेहतर सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि हरियाणा सिटी बस सर्विस लिमिटेड शहरी जीवन को अधिक सुविधाजनक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। हाल ही में हरियाणा विजन-2047 के अंतर्गत परिवहन सेवाओं के अगले पांच वर्षों के रोडमैप की समीक्षा की गई है। तेजी से बढ़ते शहरी क्षेत्रों को देखते हुए शहरों में लोकल बसों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बसों को रेलवे की तर्ज पर ट्रैकिंग सिस्टम से जोडऩे पर भी कार्य कर रही है, जिससे यात्री मोबाइल ऐप के माध्यम से बसों की लोकेशन और आगमन समय की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही एक वर्ष के भीतर 10 नए इलेक्ट्रिक बस स्टैंड बनाए जाएंगे तथा भविष्य में अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी। उन्होंने कहा कि हर जिले और शहर में अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी तथा प्रदेश में पीपीपी मोड पर ट्रैफिक स्टेशन भी स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पानीपत, यमुनानगर, करनाल, पंचकूला और रोहतक सहित 10 बड़े शहरों में सिटी बस सेवा उपलब्ध है। पहले से चल रही 75 ई-बसों में आज 80 नई बसें शामिल होने के बाद कुल संख्या 155 हो गई है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे महानगरों के लिए 650 स्टैंडर्ड फ्लोर एसी बसें शुरू की जा रही हैं। इसके अलावा चंडीगढ़-दिल्ली एयरपोर्ट-गुरुग्राम तथा चंडीगढ़ से कटरा, सालासर, खाटूश्याम, हरिद्वार और अमृतसर जैसे धार्मिक स्थलों के लिए 50 नई इलेक्ट्रिक एक्सप्रेस बसें खरीदी जाएंगी। मुख्यमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का भारत तेजी से बदल रहा है और हरियाणा भी आधुनिक तकनीक तथा स्मार्ट मोबिलिटी की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में रोजगार और निवेश की अपार संभावनाएं हैं। ई-वाहन निर्माण, बैटरी तकनीक, चार्जिंग स्टेशन और ग्रीन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आने वाले वर्षों में हजारों नए रोजगार पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने हरियाणा राज्य परिवहन सेवा को मजबूत करने के लिए लगातार कदम उठाए हैं। पिछले 11 वर्षों में पानीपत सहित 34 शहरों में नए बस अड्डों का निर्माण किया गया है, जिन पर लगभग 492 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। हरियाणा राज्य परिवहन को देश की श्रेष्ठ परिवहन सेवाओं में गिना जाता है और वर्ष 2022 में ई-टिकटिंग प्रणाली भी शुरू की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले साढ़े 11 वर्षों में 2038 ड्राइवर और 1004 ड्यूटी कर्मियों की नियमित भर्ती की गई है। किलोमीटर स्कीम के तहत भी 562 बसें संचालित की जा रही हैं। इसके अलावा भारी वाहन चालकों को प्रशिक्षण देने के लिए 7 नए चालक प्रशिक्षण संस्थान खोले गए हैं, जिससे राज्य में इनकी संख्या बढक़र 22 हो गई है। महिला उम्मीदवारों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य परिवहन अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए वृद्धजनों, स्वतंत्रता सेनानियों, दिव्यांगों, कैंसर पीडि़तों और विद्यार्थियों सहित 39 श्रेणियों के लोगों को मुफ्त अथवा रियायती यात्रा सुविधा उपलब्ध करा रहा है। हैप्पी योजना के तहत गरीब परिवारों को हरियाणा रोडवेज बसों में सालाना 1000 किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा का लाभ दिया जा रहा है तथा अब तक लगभग 20 लाख हैप्पी कार्ड बनाए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार परिवहन सेवाओं को लगातार आधुनिक और बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रही है, क्योंकि किसी भी प्रदेश के विकास में परिवहन व्यवस्था की अहम भूमिका होती है। उन्होंने इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा के विस्तार पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की। हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि लगभग 7 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से तैयार यह आधुनिक इलेक्ट्रिक बस डिपो सरकार की दूरदर्शी सोच और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार परिवहन सुविधाओं को मजबूत करने का कार्य कर रही है और इसका लाभ आम जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पहले हरियाणा रोडवेज में बसों की संख्या बहुत सीमित थी, लेकिन इसकी संख्या में बढ़ोतरी की गई है। यह सरकार की मजबूत कार्यशैली और जनता के बढ़ते विश्वास का परिणाम है। प्रदेश में परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए लगातार नए कदम उठाए जा रहे हैं। कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा बेटियों, महिलाओं और गरीब वर्ग के उत्थान के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं, वे पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हरियाणा सरकार भी उसी सोच के साथ प्रदेश में विकास और जनसेवा को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बस सेवा से न केवल प्रदूषण कम होगा बल्कि आम जनता को आधुनिक और सुविधाजनक परिवहन व्यवस्था भी उपलब्ध होगी। आने वाले समय में हरियाणा देश के अग्रणी ग्रीन और स्मार्ट राज्यों में शामिल होगा। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों का संचालन पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल है। इन बसों के संचालन से लाखों किलो कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी और प्रदूषण नियंत्रण को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया ग्रीन एनर्जी और स्वच्छ परिवहन व्यवस्था की ओर बढ़ रही है और हरियाणा सरकार भी इसी दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने से लोगों को आरामदायक, सुरक्षित और आधुनिक यात्रा सुविधा मिलेगी, साथ ही शहरों का वातावरण भी स्वच्छ होगा। महिपाल ढांडा ने कहा कि सरकार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए योजनाएं बना रही है। परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पहल आने वाले समय में हरियाणा में हरित क्रांति की मजबूत नींव साबित होगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को भी ग्रीन टेक्नोलॉजी और आधुनिक परिवहन व्यवस्था से जोडऩे का कार्य किया जा रहा है, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।