Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेंगे आधुनिक कृषि यंत्र
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : हरियाणा सरकार द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन को बढ़ावा देने तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से किसानों के लिए आधुनिक कृषि यंत्रों पर भारी अनुदान देने की योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत किसानों को व्यक्तिगत श्रेणी में कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किया जाएगा। योजना के लिए विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसकी अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है। उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही यह योजना किसानों के हित में बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन से जहां पर्यावरण संरक्षण होगा, वहीं किसानों को अतिरिक्त आय का भी अवसर मिलेगा। उपायुक्त ने बताया कि सरकार ने यह निर्णय लिया है कि कोयला आधारित बिजली संयंत्रों में भी पराली का उपयोग किया जाएगा, जिससे किसानों को कृषि-कचरे का उचित मूल्य मिल सकेगा। उपायुक्त ने कहा कि किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध करवाने के लिए सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। चयनित लाभार्थियों का चयन उपायुक्त की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय कार्यकारिणी समिति द्वारा किया जाएगा। चयन के बाद किसान अपनी पसंद के सूचीबद्ध कृषि यंत्र निर्माताओं से मशीनों की खरीद कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि कृषि यंत्र निर्माता भी विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण कर मशीनों की आपूर्ति के लिए पात्र बन सकते हैं। डॉ. दहिया ने किसानों से आग्रह किया कि वे समय रहते ऑनलाइन आवेदन करें और इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। डीडीए प्रवीण गुलिया ने बताया कि हर खेत से यही संकल्प उठना चाहिए कि ना पराली जले और ना ही पर्यावरण बिगड़े। अधिक जानकारी के लिए किसान टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 अथवा जिला कृषि उप-निदेशक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।