Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
फ्लाईओवर और अंडरपास से यातायात होगा सुगम, शहर को मिलेगा इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट, एलिवेटेड कॉरिडोर मंजूर
गुरुग्राम: Gurugram में ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए बड़े स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की योजना तैयार की गई है। इसके तहत शहर में पांच एलिवेटेड कॉरिडोर, सात फ्लाईओवर और कई अंडरपास बनाए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार, इन परियोजनाओं का उद्देश्य यातायात को सुगम बनाना और शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम की समस्या को कम करना है। योजना के तहत व्यस्त चौराहों और प्रमुख सड़कों की पहचान कर वहां एलिवेटेड कॉरिडोर और फ्लाईओवर बनाए जाएंगे, जिससे आवागमन तेज और सुरक्षित हो सके। जीएमडीए की ओर से तैयार की गई इस नई योजना को वैसे तो पूर्व में प्रशासनिक अनुमति मिल चुकी है। इस योजना में 51 विशेष सडक़ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट शामिल हैं। इसे लेकर जीएमडीए कार्यालय में स्थानीय पार्षदों के साथ जीएमडीए के सीईओ पीसी मीणा ने बैठक की। उन्होंने बताया कि इन प्रोजेक्ट के पूरा हो जाने पर आवाजाही का समय काफी कम होगा। पूरे गुरुग्राम शहर में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए इसका डिजायन किया गया है। उन्होंने कहा कि शहर में मोबिलिटी सुधार के लिए एनएच-48 से वाटिका चौक, राजीव चौक से अतुल कटारिया चौक, महावीर चौक से इफको चौक अतुल कटारिया चौक से द्वारका एक्सप्रेसवे पर काम किया जाएगा। बैठक में जानकारी दी गई कि इन 51 प्रोजेक्ट में से 12 प्रोजेक्ट के लिए काम पूर्व में अलॉट किए जा चुके हैं। शेष 39 अभी अलॉटमेंट प्रक्रिया में हैं। पीसी मीणा ने बताया कि मुख्य कॉरिडोर के अलावा जीएमडीए बड़े सुधारीकरण पर काम कर रहा है। मानसून के सीजन से पहले शहर के ड्रेनेज नेटवर्क को बेहतर करने, डी-सिल्टिंग ऑपरेशन के लिए 200 से ज़्यादा लोगों को तैनात करना और वॉटरलॉगिंग के लंबे समय के समाधान के तौर पर 20-25 रिटेंशन तालाब बनाने का प्रस्ताव भी है। प्रशासन का कहना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि प्रदूषण में भी कमी आएगी और शहर की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।