Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/28 मई। लुधियाना के दुगरी मार्केट में बुधवार देर रात वीआईपी मूवमेंट के दौरान पुलिस द्वारा एक बुजुर्ग व्यक्ति को रोके जाने पर विवाद खड़ा हो गया। घटना के बाद मौके का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, प्रशासनिक अधिकारी डीसी हिमांशु जैन के आगमन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा कारणों से इलाके में बैरिकेडिंग कर रखी थी और आम लोगों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगाई गई थी। इसी दौरान सोशल सेवा संगठन से जुड़े दीपक गर्ग अपनी पोती के साथ वहां पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। उनके अनुसार पुलिस ने उन्हें कहा कि डीसी का मूवमेंट है। जब वे निकल जाएंगे, तभी किसी को भी आगे जाने की अनुमति दी जाएगी। दीपक गर्ग का आरोप है कि उन्होंने पुलिस को अपनी शारीरिक समस्या के बारे में बताया, बावजूद इसके उन्हें आगे नहीं जाने दिया गया। इस पर उन्होंने मौके पर ही विरोध जताया और सवाल उठाया कि आम जनता को इस तरह क्यों रोका जा रहा है। बाद में उन्होंने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में दीपक गर्ग पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाते नजर आते हैं और कहते हैं कि वीआईपी मूवमेंट के कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डीसी ने दिए जांच के आदेश मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने कहा कि वे उस समय मौके पर मौजूद नहीं थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी नागरिक को इस तरह रोकना उचित नहीं है। डीसी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और संबंधित पुलिसकर्मियों को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। बाद में डीसी ने दीपक गर्ग को अपने कार्यालय बुलाकर बातचीत की, जिसके बाद मामला शांत हो गया। दीपक गर्ग ने बताया कि उनकी शिकायत का समाधान हो गया है और उन्होंने वायरल वीडियो भी हटा दिया है। ----