Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
ओवरडोज से युवकों की मौत, इलाके में सनसनी
सिरसा: सिरसा में नशे की ओवरडोज के कारण दो युवकों की मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, दोनों युवकों ने कथित रूप से नशीले पदार्थ का सेवन किया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ताकि मौत के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। गांव कालांवाली निवासी मनजीत सिंह की बुधवार देर रात्रि को अचानक तबीयत बिगड़ गई और कुछ देर बाद मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार मनजीत सिंह की मौत नशे की ओवरडोज लेने के कारण हुई बताई जा रही है। मनजीत सिंह के बड़े भाई की भी कुछ वर्ष पहले मौत हो गई थी, अब परिवार में सिर्फ उसकी वृद्ध माता बची है जिसका बुढ़ापे का कोई सहारा नहीं बचा। वहीं गांव कॉलांवाली निवासी सोनी सिंह की गुरुवार को मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार उसकी पारिवारिक स्थिति काफी कमजोर थी और उसकी पत्नी काफी समय से अपने मायके में रह रही थी। बताया जा रहा है कि सोनी सिंह नशे का सेवन करता था। गांव में इस मौत को लेकर भी नशे की ओवरडोज की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक किसी भी मामले में आधिकारिक रूप से ओवरडोज की पुष्टि नहीं की गई है और न ही इसको लेकर किसी ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। इस सबंध में थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि सोनी सिंह करीब दो माह से बीमार चल रहा है। वहीं मनजीत सिंह के मामले में अभी तक पुलिस के पास कोई शिकायत या सूचना नहीं आई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है और पुलिस ने लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की है।