Ludhiana 28 May : Air India ने पंजाब के हलवारा एयरपोर्ट से देश और विदेश के कई बड़े शहरों के लिए नया कनेक्टिंग फ्लाइट शेड्यूल जारी किया है। इस घोषणा के बाद लुधियाना और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। नए शेड्यूल के अनुसार हलवारा एयरपोर्ट से मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के लिए नियमित कनेक्टिंग फ्लाइट्स उपलब्ध होंगी।
इसके अलावा बैंकॉक, वियतनाम और सिंगापुर जैसे अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशन तक पहुंच भी आसान हो जाएगी। एयर इंडिया द्वारा जारी जानकारी के अनुसार कई उड़ानें रोजाना संचालित की जाएंगी, जिससे व्यापारियों, उद्योगपतियों और विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।
लुधियाना क्षेत्र लंबे समय से बेहतर हवाई सेवाओं की मांग कर रहा था। अब हलवारा एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी बढ़ने के बाद पंजाब के औद्योगिक क्षेत्र को नई गति मिलने की संभावना है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इससे पर्यटन, व्यापार और निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा।
एयर इंडिया ने यात्रियों को सलाह दी है कि उड़ानों के समय और अन्य अपडेट के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी जरूर जांच लें, क्योंकि शेड्यूल में समय-समय पर बदलाव संभव है।