Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
मंत्री आवास के घेराव की तैयारी, मजदूर जुटे
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा संबंधित सीटू राज्य कमेटी के आहवान पर पानीपत जिला में लघु सचिवालय पानीपत के सामने पिछले 15 दिनों से राज्य में हड़ताल के दौरान विरोध प्रदर्शन व धरना आज भी जारी रहा। मजदूर यूनियन ने ऐलान किया है कि वे पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पवार के आवास स्थान मतलोडा का घेराव करेंगे। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान सुल्तान सिंह ने की संचालन अशोक कुमार दुग्गल ने किया धरने को सीटू राज्य सचिव सुनील दत्त, सीटू जिला सह संयोजक जय भगवान, ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के पूर्व प्रधान शमशेर सिंह, कोषाध्यक्ष कंवरपाल सिंह, उप प्रधान सरोज देवी ने संबोधित किया। यूनियन के नेताओं ने सरकार पर लगाए तानाशाही के गंभीर आरोप दलित व जन विरोधी है चरित्र भाजपा और संघ परिवार का, जनता के सामने चेहरा बेनकाब। ग्रामीण सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर संघर्ष रखेंगे जारी। 3 जून को पदयात्रा पहुंचेगी कुरुक्षेत्र सीएम सिटी। अगर मांगों को नहीं माना गया तो कुरुक्षेत्र मुख्यमंत्री कार्यालय का करेंगे घेराव। ग्रामीण सफाई कर्मचारी आंदोलन की मांगों का समर्थन करते हुए मार्क्सवादी कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव डॉक्टर सुरेंद्र मलिक, रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान दिलावर सिंह राठी, अखिल भारतीय किसान सभा के जिला सचिव राजपाल आदि ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को सरकार हाई कोर्ट के फैसले निर्देशानुसार तुरंत पक्का करें। महंगाई को देखते हुए 26000 रुपए न्यूनतम वेतन दिया जाए। बेगार प्रथा खत्म की जाए, सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रधान की जाए आदि मांगों का समर्थन किया। सरकार से मांग की की तुरंत यूनियन के राज्य प्रतिनिधि मंडल से बातचीत करके समाधान किया जाए।